फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नकलचियों में दिल्ली व कंपार्टमेंट में इलाहाबाद आगे

नकलचियों में दिल्ली व कंपार्टमेंट में इलाहाबाद आगे

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीबीएसई के आठों क्षेत्रों के घोषित नतीजों में दिल्ली ने रिजल्ट में भले ही दूसरा पायदान हासिल किया हो, लेकिन नकलचियों में सबसे आगे रहे हैं। वहीं, कंपार्टमेंट की बात की जाए तो दिल्ली ने सुधार करते हुए दूसरा स्थान पाया है। बीते साल दिल्ली रीजन के 22,081 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी।
विज्ञापन

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड में सभी आठों रीजन में 87,640 छात्राें की कंपार्टमेंट आई है। यह आंकड़ा बीते साल के मुकाबले 1.55 प्रतिशत कम है। बीते साल कंपार्टमेंट के छात्रों की संख्या 88,702 थी। इस साल सबसे ज्यादा इलाहाबाद में 21,890 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। जो बीते साल से 1.56 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे स्थान पर दिल्ली क्षेत्र रहा जो कि बीते साल पहले पायदान पर था। दिल्ली क्षेत्र से इस साल 20,783 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है जबकि बीते साल यह आंकड़ा 22,081 था। कंपार्टमेंट के मोर्चे पर 14,667 छात्रों के साथ पंचकूला फिर से तीसरे नंबर पर रहा है, जबकि 3130 कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों के साथ भुवनेश्वर सबसे निचले पायदान पर रहा है।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट से परे बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी (नकल) के कुल मामलों में बीते साल के मुकाबले में ज्यादा सामने आए हैं। इस बार 63 मामले सामने आए, जबकि बीते साल ये 47 थे। इस बार भी दिल्ली रीजन 25 मामलों के साथ पहले, पंचकूला रीजन 12 मामलों के साथ दूसरे और इलाहाबाद रीजन 10 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि चेन्नई ने यहां बाजी मारी है, वहां एक भी नकलची सामनेे नहीं आया है। अजमेर में 3, गुहावटी में 1, भुवनेश्वर में 4, पटना में 8 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में कुल कंपार्टमेंट के मामले - 87, 640
दिल्ली में कुल कंपार्टमेंट के मामले - 20, 783

कंपार्टमेंट वालों के लिए अहम जानकारी
21 जून तक करना होगा आवेदन, 16 जुलाई से शुरू होगी कंपार्टमेंट की परीक्षा। इसके अलावा 10 रुपये प्रति दिन की लेट फीस के साथ आवेदक 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं।


परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को देनी होगी मार्कशीट
अंकों के सत्यापन के लिए क्या करें:
1. परिणाम आने के बाद 21 दिनों के भीतर करें आवेदन
2. सत्यापन के लिए सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है आवेदन पत्र
3. अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 200 रुपये शुल्क देना होगा
4. दिल्ली में 25 केंद्रों पर किया जा सकता है सत्यापन के लिए आवेदन
5. तत्काल सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऐसे आवेदनों का नतीजा 5 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए 300 रुपये का भुगतान प्रति विषय के लिए करना होगा।

अंकों के सत्यापन के लिए दिल्ली में बनाए गए केंद्र:
1. बाल भवन पब्लिक स्कूल, पॉकेट बी फेज-2 मयूर विहार-1
2. यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, ए-ब्लॉक, प्रीत विहार
3. नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल आईपी एक्सटेंशन पटपड़गंज
4. सेंट गिरि पब्लिक स्कूल पॉकेट 25-27 सेक्टर-3 रोहिणी
5. अर्वाचीन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार
6. ज्ञानदीप विद्या भवन, यमुना विहार
7. गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूल, लोनी रोड शाहदरा
8. लीलावती विद्या मंदिर, शक्ति नगर
9. महावीर सीनियर मॉडल स्कूल, जीटी करनाल रोड
10. महाराजा अग्रसेन आदर्श पब्लिक स्कूल, पीतम पुरा
11. केआई.आई टी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा
12. गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल आर डी पंजाबी बाग
13. एस डी पब्लिक स्कूल, लाल मंदिर ईस्ट पटेल नगर
14. स्प्रिंग मिंडोस पब्लिक स्कूल, नजफगढ़ रोड़ उत्तम नगर
15. वेद व्यास डीएवी स्कूल विकास पुरी
16. साधू वासवानी इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन
17. रैड रोज पब्लिक स्कूल, डी-ब्लॉक, साकेत
18. गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूल, कालकाजी एक्सटेंशन
19. मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड
20. एसएसएलटी गुजरात स्कूल, राजनिवास मार्ग
21. कमर्शियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दरियागंज
22. सलवान पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर
23. दीपांशु पब्लिक स्कूल कमरुद्दीन नगर नई दिल्ली-60
24. राइजिंग स्टार एकेडमी सेंकेंडरी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा
25. कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल राजौरी गार्डन एक्सटेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed