फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दस नई वोल्वो चलाएगा एचआरटीसी

दस नई वोल्वो चलाएगा एचआरटीसी

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों के लिए दस नई वोल्वो बसें चलाएगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से राजधानी शिमला सहित मनाली तथा धर्मशाला के लिए नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। मई के अंत तक एचआरटीसी के पास चार नई वोल्वो बसें पहुंच जाएगी। इसके अलावा 15 जून तक छह और बसें एचआरटीसी को मिलने की संभावना है। पहले चरण में एचआरटीसी की वर्तमान में चल रही बसों को नई बसों से रिप्लेस किया जाएगा। इसके बाद डिमांड के आधार नई वोल्वो बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। वोल्वो बसों की डिमांड में तेजी के बाद निगम प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। निगम प्रबंधन का दावा है कि नई वोल्वो बसों का संचालन शुरू होने के बाद निगम के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में एचआरटीसी शिमला और दिल्ली के बीच सुबह व शाम के समय दो-दो वोल्वो बसों का संचालन कर रहा है। इसके अतिरिक्त दिल्ली से मनाली, धर्मशाला व हमीरपुर के लिए पांच वोल्वो बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन



दिल्ली से शिमला के वर्तमान वोल्वो सर्विस

हिमाचल भवन से शिमला 5:45 सुबह
हिमाचल भवन से शिमला 8:25 सुबह
हिमाचल भवन से शिमला 8:00 शाम
हिमाचल भवन से शिमला 9:00 शाम

दिल्ली से मनाली, धर्मशाला व हमीरपुर के लिए सर्विस

दिल्ली से मनाली 8:00 शाम
दिल्ली से मनाली 8:26 शाम
दिल्ली से मनाली 9:03 शाम
दिल्ली से धर्मशाला 8:06 शाम
दिल्ली से हमीरपुर 9:20 शाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed