फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   साथी के साथ मिलकर ममेरे भाई की हत्या

साथी के साथ मिलकर ममेरे भाई की हत्या

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एक युवक ने साथी के साथ मिलकर अपने ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए आरोपी ने मृतक पर पेट्रोल डालकर उसका शव जला भी दिया। बाद में शव को साहिबाबाद के एक तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार (23) परिवार के साथ दयालपुर ईस्ट में रहता था। वह विवेक विहार स्थित ईएसआई अस्पताल में नौकरी करता था। 16 मार्च को वह अस्पताल गया, उसके बाद वापस नहीं लौटा। इस बीच 18 मार्च को साहिबाबाद के कोयल एन्क्लेव इलाके में यूपी पुलिस को जली हुई हालत में युवक का शव मिला। जिसकी पहचान अनिल के रूप में हुई। यूपी पुलिस ने मामले की जांच विवेक विहार थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी। विवेक विहार थाना प्रभारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर संजय सिन्हा, एसआई मन्नू सहरावत ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन अनिल को अस्पताल से दो युवक साथ ले गए थे। पुलिस को अनिल के मोबाइल कॉल डिटेल से अशोक नाम के एक युवक से खूब बात करने का पता चला। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अशोक ने बताया कि उसने 25 हजार रुपये अनिल से उधार लिए थे। अनिल बार-बार रुपये वापस मांग रहा था। 10 मार्च को इस बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था। इसी बात पर अशोक ने विपिन के साथ मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन दोनों अनिल को अस्पताल से साहिबाबाद के कोयल एन्क्लेव ले गए थे। जहां उसकी हत्या कर दी। बाद में शव जलाने के बाद तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी भाई अशोक कुमार और विपिन शर्मा से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed