{"_id":"137-35392","slug":"New-Delhi-35392-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सूचना दी, फिर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सूचना दी, फिर लगाई फांसी
New Delhi
Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के सफदरजंग एन्क्लेव थाना इलाके में मंगलवार सुबह एमबीए के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी महिला दोस्त को मोबाइल पर मैसेज भेजकर इस बारे में जानकारी थी। महिला दोस्त अन्य दोस्तों के साथ छात्र के कमरे पर जब तक पहुंची तब तक वह फांसी लगा चुका था। बताया जा रहा है कि वह किसी युवती से प्यार करता था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मणिपुर के सेनापति जिले का रहने वाला लोली (23) एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से एमबीए कर रहा था और तृतीय वर्ष का छात्र था। सफदरजंग एन्क्लेव के हुमायूंपुर में किराए पर रह रहा था। उसने मंगलवार सुबह अपनी महिला दोस्त को मैसेज किया कि वह खुदकुशी कर रहा है। महिला दोस्त ने इसकी जानकारी अन्य दोस्तों को दी। जब तक वे लोली के कमरे पर पहुंचते तब तक उसने फांसी लगा ली थी। दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे लोली को फांसी के फंदे से उतारकर सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि लोली किसी युवती से प्यार करता था और शायद उसकी उस युवती से अनबन हो गई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लगा है। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।