{"_id":"137-34971","slug":"New-Delhi-34971-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला माह के आखिर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला माह के आखिर तक
New Delhi
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा है कि वसंत विहार गैंगरेप मामले में अदालत का फैसला इस माह के अंत तक आ जाएगा। उन्होंने कहा कि केस नब्बे फीसदी पूरा हो गया है और महीने के आखिर तक इस पर फैसला आने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त ने गांधी नगर इलाके में पांच साल की बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना के बारे में कहा कि इसे वसंत विहार मामले से जोड़कर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि वह घटना चलती बस में हुई थी और यह घर के अंदर। इसके अलावा वसंत विहार वाली वारदात को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जबकि इस मामले में ऐसा नहीं है। हालांकि पुलिस आयुक्त ने ऐसी किसी भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को वसंत विहार इलाके में एक मेडिकल की छात्रा से छह लोगों ने गैंगरेप किया था। इस वारदात में एक नाबालिग शामिल भी था। मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इलाज के लिए छात्रा को सिंगापुर ले जाया गया था, जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन