{"_id":"137-33653","slug":"New-Delhi-33653-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में डाक विभाग की कोर बैंकिंग सेवा दो माह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों में डाक विभाग की कोर बैंकिंग सेवा दो माह में
New Delhi
Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डाक विभाग दो माह में कोर बैंकिंग सेवा की शुरूआत करने जा रहा है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में यह सेवा एक साथ चुनिंदा डाकघरों में शुरू की जाएगी। दिल्ली से यूपी तक डाकघरों के बचत खाते के जरिए रुपये भेजना और मंगाना डाकघर के उपभोक्ताआें के लिए आसान हो जाएगा।
विभाग की ओर से सबसे पहले राजधानी के जीपीओ कश्मीरी गेट और इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा की शुरूआत की जाएगी। उसके छह माह बाद गोल डाकखाना भी इससे जुड़ जाएगा। विभाग मुख्यालय की ओर से इन डाकघरों को पहले चिह्नित किया गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में चिह्नित किए गए बडे़ डाकघरों में भी कोर बैंकिंग सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। विभाग ने आईटी मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत इन डाकघरों का आधुनिकीकरण किया है। देश के कई अन्य डाकघरों में यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभाग का दावा है कि आने वाले समय में देश के विभिन्न डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा जल्द शुरू की जाएगी। डाक विभाग (दिल्ली) के निदेशक अदनान अहमद का कहना है कि दो माह में कोर बैंकिंग सेवा दिल्ली व यूपी समेत अनेक राज्यों में शुरू हो जाएगी।