फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   चलती बस में काट लेता था लड़कियों की चोटी

चलती बस में काट लेता था लड़कियों की चोटी

Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में सनक का अनोखा मामला सामने आया है। राजौरी गार्डन स्थित एक मॉल में काम करने वाला सनकी युवक चलती बस में लड़कियों की चोटी (बाल) काटता था। वह लड़की की आधी से ज्यादा चोटी काट लेता था और अपने कमरे में ले जाता था। दक्षिण जिले की सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने उसके कमरे से छह चोटियां बरामद की हैं। ये चोटियां करीब छह इंच से ज्यादा बड़ी हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा 724 नंबर रूट की डीटीसी बस से शुक्रवार शाम अपने घर लौट रही थी। बस जब सफदरजंग अस्पताल से भीकाजी कामा प्लेस की तरफ बढ़ी, तो छात्रा को कुछ नुकीली चीज चुभी। छात्रा ने देखा कि उसके पीछे खड़े युवक ने उसकी चोटी काट ली और वह बस से उतरने की कोशिश कर रहा है। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। यात्रियों की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान वैशाली (बिहार) निवासी विकास (20 वर्ष) के रूप में हुई। विकास राजौरी गार्डन स्थित पैसेफिक मॉल में लोडर का काम करता है और रघुवीर नगर में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने उसके कमरे से सजा कर रखी हुई लड़कियों की छह चोटियां व छोटी कैंची बरामद की है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ़तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काटी गई चोटियों को सूंघता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed