फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   सोनौली बार्डर से पकड़ा गया था लियाकत शाह

सोनौली बार्डर से पकड़ा गया था लियाकत शाह

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सदस्य लियाकत शाह ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसने का असफल प्रयास किया था। 20 मार्च को जैसे ही सोनौली बार्डर से भारत में घुसा आईबी की सूचना पर उसे सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संदिग्ध जानकारी मिलने पर एसएसबी की टीम के साथ दिल्ली ले जाया गया। वहीं इन्हें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। लियाकत के साथ तीन पुरुष, दो महिलाएं और छोटे बडे़ छह बच्चे-बच्चियां भी थे। पूछताछ में लियाकत ने अपनी और साथियों अशरफ मीर, शाहनवाज मीर, मोहम्मद असलम की पहचान जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा और कुपवाड़ा के रूप में की। उसका कहना था कि वे नेपाल घूमने गये थे। एसएसबी के कमांडेंट केएस बनकोटी ने बताया कि पूछताछ में कुछ लोगों ने नेपाल में 15 दिनों और कुछ ने एक महीने तक रुकने की बात कही। उनकी बातों से शक गहराता चला गया। इन लोगों के बच्चों से बातचीत में पाकिस्तान में रहने और वहीं के स्कूल में पढ़ने की बात सामने आई। तलाशी में उनसे पाकिस्तानी सिमकार्ड भी बरामद हुए। इनके आतंकी संगठन से जुडे़ होने के शक के आधार पर दिल्ली के स्पेशल सेल को सौंपा गया जिसके बाद इनकी निशानदेही पर दिल्ली में हिजबुल के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

---
सीमा पर एसएसबी का एलर्ट
नौतनवां। सीमा पर पकड़े गये हिजबुल आतंकी और उनकी निशानदेही के बाद दिल्ली में हुई कार्यवाई के दौरान पकडे़ गये आतंकी और बरामद गोला बारूद के बाद से सुरक्षा एजेंसियां और चौकस हो गयी हैं। भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी की भारी घेराबंदी देखी जा रही है। सीमा पर हर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है और डाग स्क्वॉयड को लगा दिया गया है। आने जाने वाले हर वाहनों की तलाशी ली जा रही।
विज्ञापन



---------
नौतनवां। 20 मार्च को सोनौली सीमा पर पकडे संदिग्धों के नाम, उम्र और पते-
1- लियाकत शाह पुत्र शफी शाह, उम्र 45, निवासी दरदपुरा लोलाब थाना लालापुर, तहसील कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर
2- अकबर निशा पत्नी लियाकत शाह, उम्र 40, निवासी दरदपुरा लोलाब थाना लालापुर, तहसील कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर
3- जबीना पुत्री लियाकत शाह, उम्र 19, निवासी दरदपुरा लोलाब थाना लालापुर, तहसील कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर
4- मोहम्मद अशरफ मीर पुत्र मोहम्मद हुसैन मीर, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
5- फौजिया अशरफ पत्नी अशरफ मीर, उम्र 27, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
6- दानिश असरफ पुत्र अशरफ मीर, उम्र 11, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
7- उमैर अशरफ पुत्र अशरफ मीर, उम्र 9, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
8- शाइनी अशरफ पुत्र अशरफ मीर, उम्र 7, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
9- उजैर अशरफ पुत्र अशरफ मीर, उम्र डेढ़ साल, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
10- राइमा अशरफ पुत्री अशरफ मीर, उम्र 4, निवासी चिठीपांडी थाना आरा गांव, तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
11- मोहम्मद असलम पुत्र गुलाम अली, उम्र 34, निवासी चिठीपांडी, थाना- तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
12- शहनवाज मीर पुत्र कासिम मीर, उम्र 18, निवासी चिठीपांडी, थाना- तहसील बांदीपुरा, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed