{"_id":"137-31691","slug":"New-Delhi-31691-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स के हाथों लुटा-पिटा दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स के हाथों लुटा-पिटा दारोगा
New Delhi
Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात दिल्ली पुलिस के एक सबइंस्पेक्टर और उसके दोस्त को ईंट मारकर जख्मी कर दिया। घायलों से पर्स और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना महकमे से जुड़े अधिकारी के साथ होने की वजह से तत्काल हरकत में आई पुलिस ने अमन नामक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, भजनपुरा पुलिस लाइन निवासी देशपाल सिंह (58 वर्ष) दिल्ली पुलिस केकंट्रोल रूम (पीसीआर) में बतौर सबइंस्पेक्टर तैनात हैं। रविवार रात वे अपने दोस्त सुरेंद्रपाल सिंह के साथ पहाड़गंज से डीबीजी रोड की तरफ जा रहे थे। देशपाल उस समय सादे कपड़ों में थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास रुके और मोबाइल से बात कर रहे सुरेंद्र के हाथ से फोन छीन लिया। अचानक हुई वारदात के बावजूद देशपाल ने भागते हुए बदमाश की बाइक को पीछे से पकड़ लिया। यह देखते ही बाइक के पीछे बैठा युवक ने बाइक से उतरा और पास ही पड़ी ईंट को उठाकर उसके सिर व चेहरे पर दे मारी। बीच-बचाव करने आए सुरेंद्र पर भी हमला करने के बाद बदमाशों ने देशपाल की जेब से पर्स निकाला और फरार हो गए।
विज्ञापन