फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   गाजियाबाद से एक जासूस गिरफ्तार

गाजियाबाद से एक जासूस गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने का मामला सोमवार को उस समय और गहरा गया जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक जासूस नीरज कुमार को गाजियाबाद के शालीमार बाग से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी सिपाही के बाद यह दूसरी गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार सिपाही अरविंद डबास ने भाजपा नेता से जुड़े चार नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने का प्रयास किया था। इनमें एक मोबाइल नंबर भाजपा मुख्यालय से भी संबंधित है। दो मोबाइल इनके घर से संबंधित हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सिपाही अरविंद डबास ने अरुण जेटली के चार नंबरों की जानकारी हासिल करने के लिए दो मेल भेजे थे। एक मेल उसने नंबरों की ओनरशिप पता करने के लिए और दूसरा कॉल डिटेल मंगाने के लिए किया था। सूत्रों का दावा है कि चारों नंबरों की ओनरशिप तो मोबाइल कंपनी ने दे दी थी। लेकिन जब दूसरे मेल से कॉल डिटेल मांगी गई तो पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ कि वीआईपी नंबर की डिटेल क्यों मंगाई जा रही है। सिपाही ने कॉल डिटेल मंगाने के लिए नई दिल्ली जिले के मंदिर मार्ग थाने की डीडी नंबर-16 का हवाला दिया था, जोकि फर्जी थी। पुलिस जब भी किसी मामले की कॉल डिटेल मंगाती है तो ये लिखती है कि किस मामले से संबंधित डिटेल मांगी जा रही है। इसके लिए सिपाही अरविंद ने फर्जी डीडी नंबर दिया था। वहीं स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मामले में जासूस नीरज कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। नीरज को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सिपाही अरविंद डबास को भी दो दिन के रिमांड पर और लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed