फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   फौजी ने पत्नी समेत आग लगाई

फौजी ने पत्नी समेत आग लगाई

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के आरके पुरम इलाके में फौजी ने अपनी ससुराल में पत्नी और खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान 70 फीसदी जलर चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी 25 फीसदी जली है। फौजी यूएन मिशन के तहत सूडान जाने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जितेंद्र सेना में सिपाही के पद पर तैनात है और इन दिनों उसकी तैनाती दिल्ली में ही है। 26 जून, 2012 को मोहम्मदपुर में रहने वाली दीपिका तोमर (24) से उसकी शादी हुई थी। दीपिका का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद सास-ससुर, ननद और पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर वह एक महीने बाद मायके आ गई और तभी से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने रविवार को ससुराल में फोन किया था कि वह सोमवार को आएगा और उसके लिए लड्डू बना दे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह ससुराल पहुंचा और अंदर से कमरे की कुंडी बंद कर ली। उसने पहले खुद के ऊपर पेट्रोल डाला और उसके बाद दीपिका के ऊपर डाल दिया। इसके बाद पत्नी समेत खुद को आग लगा ली। जितेंद्र पेट्रोल साथ लेकर आया था। ससुरालवालों ने कमरे की दीवार को तोड़कर रजाई के जरिए आग पर काबू पाया और दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने ही पुलिस को सूचना दी थी। अस्पताल में भर्ती जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीपिका ने महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करा रखी थी और मामले की सुनवाई चल रही थी। इस बात से जितेंद्र काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed