फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   सड़क दुर्घटना में बीटेक छात्र की मौत

सड़क दुर्घटना में बीटेक छात्र की मौत

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालकाजी थाना इलाके में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अलकनंदा के गंगोत्री एन्कलेव में रहने वाला अजहर सैय्यद (21) नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे वह यूनिवर्सिटी जा रहा था। कालकाजी मंदिर से आगे आस्था कुंज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सिर के बल डिवाइडर से जा टकराया। अजहर का हेलमेट टूट गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं। छात्र को घायलावस्था में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिस समय सड़क दुर्घटना हुई, उस समय बाहरी रिंग रोड पर भारी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद किसी ने अजहर की बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर नोट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed