फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   निगम ने मांगा सरकारी स्कूलों का सर्विस चार्ज

निगम ने मांगा सरकारी स्कूलों का सर्विस चार्ज

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नगर निगम का बंटवारा करना सरकार के लिए ही परेशानी का सबब हो गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक ऐसा कदम उठाया है जिसके बारे में सरकार ने कभी सोचा भी नहीं होगा। नगर निगम ने उसके स्कूलों का सर्विस चार्ज मांगा है। इस संबंध में उसने शिक्षा विभाग को नोटिस भेज दिया है। यह पहला अवसर है जब सरकारी स्कूलों का सर्विस चार्ज मांगा गया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए नित नए रास्ते खोजने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में उसने अब दिल्ली सरकार के स्कूलों से सर्विस चार्ज मांगा है। नगर निगम के आयुक्त एस. एस. यादव ने शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजे नोटिस में कहा है कि डीएमसी एक्ट की धारा 124 (डी) के तहत वह स्कूलों का सर्विस चार्ज ले सकते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने इलाके में स्थित शिक्षा विभाग के 136 स्कूलों का सर्विस चार्ज मांगा है। उसके पास वर्ष 2004-05 से 2012-13 अवधि का सर्विस चार्ज जमा कराने का नोटिस भेजा है। निगम ने 136 स्कूलों के क्षेत्रफल का आकलन करके करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज बताया है। यह भी कहा गया है कि वह पुराने बकाए का ब्याज नहीं ले रहा है। दूसरी ओर उसने अपनी संपत्ति पर लगने वाले सरकारी होर्डिंग का किराया लेने का भी फैसला किया है। आयुक्त का कहना है कि नगर निगम समेत सभी सरकारी विभाग विभिन्न मामलों में जनता को जागरूक करने और जानकारी देने के लिए होर्डिंग लगवाते हैं। वह यह कार्य किसी एजेंसी से कराते हैं। संबंधित एजेंसी सरकारी विभागों से होर्डिंग लगाने का मोटा पैसा लेती है और वह अधिकतर होर्डिंग नगर निगम एवं अन्य सरकारी विभागों की संपत्ति पर लगाती है। उनसे जल्द ही किराया लेने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed