फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   स्टील के बदले नमक भेजा विदेश, दो पकड़े

स्टील के बदले नमक भेजा विदेश, दो पकड़े

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सांसद और व्यवसायी नवीन जिंदल की स्टील कंपनी के साथ धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी ने 70 लाख रुपये से अधिक का स्टील मिस्र (इजिप्ट) भेजा था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक और हेल्पर ने बीच में ही माल चुराकर कंटेनर में स्टील के बदले नमक भर भेज दिया। जब माल वहां पहुंचा तब चोरी का पता चला। गुड़गांव पुलिस से इसकी शिकायत की गई। सूचना पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला (45) और मनोज उर्फ जीतू (28) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 70 लाख रुपये का स्टील बरामद हुआ। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि 22 दिसंबर को भूपेश कुमार ने गुड़गांव सेक्टर-10 थाने में चोरी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी के ट्रक जिंदल स्टील का माल कंटेनर से दूसरी जगहों पर पहुंचते हैं। चार नवंबर को उनका चालक मंगल सिंह उर्फ राजेंद्र और हेल्पर रुद्र सिंह ने हिसार से 38 ड्रम में 70 लाख रुपये से अधिक की स्टील की स्ट्रिप कंटेनर में लोड कर गुड़गांव पहुंचाया था। माल जब मिस्र पहुंचा तो पता चला कि ड्रम में उतने ही वजन का नमक भरा हुआ है। गुड़गांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने महरौली से बलविंदर और मनोज को दबोच लिया। दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने मंगल सिंह और रुद्र सिंह की मदद से वारदात को अंजाम दिया। दोनों की निशानदेही पर वजीराबाद से माल को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed