फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   डीएनडी से बारापुला एलिवेटेड रोड की सिमटेगी दूरी

डीएनडी से बारापुला एलिवेटेड रोड की सिमटेगी दूरी

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डीएनडी फ्लाईओवर और आश्रम से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की आवाजाही आसान होगी। वाया बारापुला एलिवेटेड रोड आप आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए ले-आउट प्लान तैयार है। अधिकारियों की मानें तो बारापुला प्रोजेक्ट फेज-दो के लिए अगले दस दिनों में टेंडर कॉल होगा और जनवरी के आखिर तक इस पर काम शुरू हो जाएगा। दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली सरकार ने गेम्स विलेज से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक खिलाड़ियों के लिए एक सिग्नल फ्री कॉरिडोर तैयार किया था। इसके लिए आईएसबीटी सराय काले खां से स्टेडियम तक करीब 4.3 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क तैयार की गई थी। खेल खत्म होने के बाद इसके विस्तार की योजना है। पहले फेज के लिए सरकार ने 530 करोड़ रुपये की मंजूरी दे रखी है। प्रोजेक्ट विस्तार के तहत अब इसे एक तरफ अरविंदो मार्ग से जोड़ा जाना है, वहीं रिंग रोड पर आश्रम से एलीवेटेड रोड पर जाने के लिए लूप तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

रिंग रोड की तरफ का डिजाइन पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर लिया है। आईटीओ से एलीवेटेड रोड पर जाने वाले एक कैरिज-वे कर्व के बराबर दूसरा कैरिज-वे तैयार किया जाएगा। इससे स्टेडियम की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को अब आईएसबीटी तक आकर यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा। वहीं, दूसरा लूप आश्रम से स्टेडियम जाने वाले लोगों की राह सीधी करेगा।
विज्ञापन

--
अरविंदो मार्ग पर अड़चन बरकरार
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से अरविंदो मार्ग तक 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क बनानी है, लेकिन इसके बनने के समय अरविंदो मार्ग पर लगने वाले जाम की आशंका का अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है। अधिकारियों के मुताबिक नए सिरे से इस पर स्टडी चल रही है। निविदा आवंटित होने से पहले इसका रास्ता निकल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लाला लाजपत राय मार्ग पर लूप
बारापूला एलीवेटेड सड़क से लाजपत मार्ग का सपंर्क सुधरेगा। मौजूदा लूप के दूसरी तरफ दो लूप और तैयार किए जाएंगे। इससे लाजपत मार्ग होते हुए होते हुए आश्रम व एलीवेटेड रोड होते हुए आईटीओ की तरफ आसान होगा। इसके अलावा त्यागराज स्टेडियम पर भी दो लूप दिए जाएंगे।
--
मयूर विहार से सराय काले खां
विस्तार के दूसरे फेज में एलिवेटेड रोड को नोएडा लिंक रोड से जोड़ा जाना है। बारापुला एलिवेटेड रोड को लिंक रोड से जोड़ने के लिए मयूर विहार फेज-वन मेट्रो स्टेशन और चिल्ला के बीच फिलहाल तीन जगहों पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन महीने में इसका ड्राफ्ट फाइनल कर इसे यूटीपेक में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


मिलेगा फायदा
प्रोजेक्ट पूरा होने से समय की बचत होगी। सराय काले खां से आईएनएस का 40 मिनट का सफर करीब 10 मिनट में ही तय हो जाएगा। साथ ही आश्रम-मथुरा रोड, लाजपत राय व भैरो मार्ग और इससे जुड़ी सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed