Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दिखने लगा एनसीआर में सर्दी का असर

दिखने लगा एनसीआर में सर्दी का असर

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी का असर दिखने लगा है। मैदानी इलाके की बात करें तो पंजाब में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री जबकि एनसीआर में हिंडन में सबसे नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप खिली रही। जिससे एनसीआर में अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली में चार दिसंबर को पिछले पांच वर्षों में इतना नीचे न्यूनतम तापमान कभी नहीं रहा। दिसंबर में न्यूनतम तापमान का रिकार्ड 26 दिसंबर, 1945 के नाम दर्ज है। जिस पर रात का पारा 1.1 डिग्री तक गिर गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने वीकेंड में हल्की धुंध के साथ न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर के हिंडन केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री जबकि गुड़गांव का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के जाफरपुर, लोधी रोड में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में रात अभी ज्यादा ठंडी नहीं हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान एनसीआर में सबसे ऊपर 12.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सबसे ऊपर गुड़गांव में (26.6 डिग्री) दर्ज किया गया। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पश्चिम यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सात दिसंबर को मौसम के सिस्टम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बदलाव होगा। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी और सुबह धुंध/कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed