{"_id":"137-27740","slug":"New-Delhi-27740-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के मेले में सौंदर्य का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के मेले में सौंदर्य का खजाना
New Delhi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में घर की साजसज्जा से लेकर अन्य उत्पाद तो सजे ही रहे हैं, यहां सौंदर्य का भी बड़ा खजाना मौजूद है। सौंदर्य के इस खजाने से अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए महिलाओं के साथ ही भारी तादाद में पुरुष भी उमड़ रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं 32वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के कॉस्मेटिक व हेल्थकेयर उत्पादों से जुड़े पवेलियन की। आंखों के नीचे काले घेरे हों, झाइयां, मुंहासे या फिर सौंदर्य से जुड़ी अन्य कोई समस्या, सबका समाधान यहां मौजूद है। विदेशी पवेलियन के साथ-साथ इस हॉल में भी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। किसी की डियो की डिमांड है, किसी को बेहतर परफ्यूम चाहिए तो किसी को गोरा दिखने वाली क्रीम। सौंदर्य प्रसाधन कंपनियों की मानें तो सौंदर्य सामग्री के बाजार में अब पुरुषों की भी कई चीजों को लेकर डिमांड रहती है। वह भी सुंदर और आकर्षक दिखना चाहते हैं। इसके चलते कंपनियां भी अब महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी प्रोडक्ट बना रही हैं।
कंपनियों की मानें तो दो वर्षों के कम समय में ही लगभग 2500 करोड़ से ऊपर के सालाना कारोबार वाले इस बाजार में पुरुषों के सौंदर्य सामग्री की हिस्सेदारी 35 से 40 तक फीसदी तक पहुंच गई है। इनमें हर्बल, कॉस्मेटिक और आयुर्वेदिक उत्पाद शामिल हैं। सौंदर्य प्रसाधन सामग्री में महिलाओं के लिए ब्लीच, क्रीम, बॉडी लोशन, फेशियल किट, हेयर जेल, हेयर कलर, हेयर केयर उत्पाद, नेल पेंट, पेडीक्योर और मेनिक्योर किट की बड़ी रेंज मौजूद है। इनकी रेंज 100 से लेकर 2500 रुपये तक है।