फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एक लाख से ज्यादा टिकट नहीं मिलेंगे

एक लाख से ज्यादा टिकट नहीं मिलेंगे

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पिछले साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एक लाख टिकट से ज्यादा की बिक्री नहीं होगी। आईटीपीओ के अधिकारियों के अनुसार अगर दो बजे दोपहर तक एक लाख टिकट बिक जाते हैं तो काउंटर बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे पहुंचे प्रगति मैदान
सोमवार को जहां व्यापार मेला आम दर्शकों के लिए खुल रहा है, वहीं छठ त्योहार भी है, लिहाजा सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी रहेगा। ऐसे में सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल ही बेहतर होगा। इसके लिए डीटीसी और डीएमआरसी ने भी पहले से ही व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अगर सुकून से मेले में पहुंचना हो तो सबसे बेहतर होगी मेट्रो की सवारी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सभी मेट्रो स्टेशन पर टिकट बिक्री की व्यवस्था है। इसके लिए 52 स्पेशल काउंटर खोले गए हैं। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भीड़ वाले मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा की चेकिंग बाहर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के लोगों के लिए लोकल ट्रेन भी बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि प्रगति मैदान के नजदीक ही तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन है। यहां रेवाड़ी, सोनीपत, गाजियाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ आदि के लिए कई लोकल ट्रेन हैं। महिलाओं के लिए भी लेडीज स्पेशल ट्रेन चलती हैं। इसके साथ ही आप रिंग रेल से भी प्रगति मैदान पहुंच सकते हैं। डीटीसी की बस भी व्यापार मेले को लेकर तैयार है। इस बार दो सौ बसों का बेड़ा तैयार किया है।

कहां करें प्राइवेट वाहन की पार्किंग
प्राइवेट वाहन के लिए पेड पार्किंग की सुविधा है। आप अपने वाहन को पुराना किला के पीछे भैरों मंदिर के पास, चिड़ियाघर, भैरों रोड, प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर पार्क कर सकते हैं। कार/जीप के लिए 125 रुपये और मोटरसाइकिल पार्क करने के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे।
--
स्कूली बच्चों की फ्री एंट्री नहीं
स्कूली बच्चों फ्री एंट्री पर पाबंदी है। ग्रुप में आने वाले बच्चों को भी टिकट पर किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। आईटीपीओ के अधिकारी के अनुसार बच्चों का ग्रुप बस से पहुंचता है तो उन्हें भी 350 रुपये पार्किंग चार्ज देने होंगे। अगर कोई बच्चा गुम हो जाता है तो उसकी उद्घोषणा के लिए 20 रुपये खर्च करने होंगे।
-
चाय-पानी के लिए 90 स्टॉल
चलते-चलते अगर आप थक जाएं और प्यास लगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आपके प्यास बुझाने के लिए 90 काउंटर की व्यवस्था की गई है। यहां से आप बोतल बंद पानी के साथ ही चाय-कॉफी खरीद सकते हैं। इसी तरह खाने के लिए भी विशेष स्टॉल तैयार किए गए हैं। ज्यादातर राज्य अपने खास व्यंजन को पेश कर रहे हैं।

-
राउंड रॉबिन फेयरी बस सेवा फ्री
दर्शकों की राह आसान बनाने के लिए राउंड रॉबिन फेयरी बस चलाने का निर्णय लिया गया है। यह बस सुबह 9 बजे से रात के 8 बजे तक चलेगी। अगर आप आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाएंगे तो आपको पार्क एंड राइड बस सर्विस से प्रगति मैदान के गेट तक फ्री सर्विस मिलेगी। राउंड रॉबिन फेयरी बस प्रगति मैदान के गेट नंबर-2 से आईपी डिपो, आईटीओ, प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 8,7,5,4,3 होते हुए गेट नंबर 2 पर वापस पहुंचेगी। पार्क एंड राइड फ्री सर्विस की बस का भी इंतजाम किया गया है। दयाल सिंह कॉलेज, राजघाट और सराय काले खां पर यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed