{"_id":"137-27247","slug":"New-Delhi-27247-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा-407 की टक्कर से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा-407 की टक्कर से एक की मौत
New Delhi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में शनिवार रात टाटा-407 की टक्कर से बाइक सवार विजय सिंह (48) की मौत हो गई, जबकि उसका साला मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रक जब्त कर फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गौतमपुरी निवासी विजय सिंह हौजखास स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसका साला मनोज कटवरिया सराय स्थित एक कंप्यूटर पार्ट्स की कंपनी में काम करता है। दोनों साथ ही रहते थे। शनिवार रात मनोज ड्यूटी खत्म कर बाइक से जीजा के कार्यालय पहुंचा। वहां से विजय सिंह और मनोज घर के लिए निकले। कालकाजी मंदिर फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रही टाटा 407 ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विजय पिछले पहिए के नीचे आ गया। दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन