फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक ज्ञान सिंह (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ज्ञान सिंह ने मोहल्ले में सट्टा चलाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। घटना के विरोध में परिजन व स्थानीय नेताओं ने शनिवार सुबह एमबी रोड पर घंटों जाम लगाया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया गया है कि एक हमलावर करीब तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ज्ञान सिंह आई-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। उसके दो भाई भी पड़ोस में रहते हैं। ज्ञान के भाई वेद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे उसका भाई ऑटो चलाकर घर आया। कुछ देर बाद किसी ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया। ज्ञान जैसे ही बाहर आया, बाइक सवार तीन से चार हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। ज्ञान के पेट में दो गोलियां लगीं। पुलिस उसे बत्रा अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार शाम पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। ज्ञान के दूसरे भाई उमेश ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। उनकी संख्या करीब चार थी।
विज्ञापन


घटना के विरोध में लगाया जाम
ऑटो चालक की हत्या और पोस्टमार्टम में हुई देरी से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने बत्रा अस्पताल के सामने एमबी रोड पर करीब तीन घंटे जाम किया। इस दौरान दोनों कैरिजवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इस दौरान संगम विहार के विधायक एचसीएल गुप्ता व निगम पार्षद भी मौजूद थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके की नजाकत को देखते हुए कई थानाध्यक्ष और फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद ही लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed