{"_id":"137-27013","slug":"New-Delhi-27013-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी दिल्ली में सील होंगे अवैध मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी दिल्ली में सील होंगे अवैध मोबाइल टावर
New Delhi
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में जल्द ही मोबाइल फोन के नेटवर्क को लेकर समस्या पैदा होगी। दक्षिणी नगर निगम ने अवैध रूप से लगे मोबाइल फोन कंपनियों के टावर सील करने के लिए नोटिस भेज दिए हैं। दीपावली के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। निगम ने कुछ दिन पहले सीलिंग का फैसला किया था। इसी कड़ी में दक्षिण, मध्य, पश्चिम और नजफगढ़ जोन के भवन विभाग ने अवैध तौर पर लगे टावरों को सील करने के नोटिस जारी किए हैं। चारों जोन में करीब ढाई हजार मोबाइल फोन टावर लगे हुए हैं। इनमें से करीब 50 टावरों को लगाने की निगम से स्वीकृति नहीं ली गई है। निगम के अनुसार, सबसे पहले स्कूलों और अस्पतालों के भवनों पर और आसपास लगे टावर सील किए जाएंगे। इसके बाद अन्य इलाकों में कार्रवाई होगी। मंगलवार को स्थायी समिति की बैठक में इस संबंध में चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष राजेश गहलोत ने चारों जोन के उपायुक्तों से अवैध टावरों को दिए गए नोटिसों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। उन्होंने दो दिन में पूरी रिपोर्ट समिति के सदस्यों को देने के निर्देश दिए। उधर, निगम अधिकारियों ने माना कि टावर सील होने के बाद इलाके में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क में समस्या पैदा होगी लेकिन कोई भी राहत नहीं दी जा सकती, क्योंकि बार-बार आग्रह के बावजूद कंपनियों ने टावर स्वीकृत नहीं कराए।
विज्ञापन