फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   मालगाड़ी पटरी से उतरी, मुसाफिर हुए परेशान

मालगाड़ी पटरी से उतरी, मुसाफिर हुए परेशान

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पलवल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मथुरा-आगरा रूट प्रभावित रहा। ट्रेन का इंजन अपने ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर जा पहुंचा। इंजन के साथ ही एक वैगन भी पटरी से उतर गई। इससे तीनों ट्रैक जाम हो गए। बुधवार सुबह से ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के हजारों यात्री परेशान रहे। आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनोें को निरस्त कर दिया गया। कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से जबकि आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें बदले हुए समय से चलीं। दिल्ली से छूटने वाली लंबी दूरी की ट्रेन एक से साढ़े छह घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रही। रेलवे प्रशासन का कहना है कि सुबह पांच बजे तक एक रूट पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। सुबह करीब ग्यारह बजे तक तीनों ट्रैकों को ठीक कर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पलवल स्टेशन के पास प्वाइंट 160 बी के करीब एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना के बाद आगरा-पलवल-आगरा, न्यू दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू, काशीपुर-गाजियाबाद ईएमयू, मथुरा-कोसीकलां ईएमयू, न्यू दिल्ली-पलवल ईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू को निरस्त कर दिया गया। इससे दिल्ली के आसपास जाने-आने में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद-टुंडला-आगरा के परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट से अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उद्यान आभा एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल आदि ट्रेनेें संचालित की गईं। वहीं दिल्ली-आगरा पैसेंजर ट्रेन को सुबह 7:05 की जगह सुबह 8:30 बजे रवाना किया गया। विशाखापत्तनम एक्सप्रेस सुबह 5:15 की जगह दोपहर साढ़े बारह बजे रवाना की गई। यशवंतपुर कर्नाटक एक्सप्रेस सुबह 8:55 की जगह सुबह 11:30 बजे रवाना हुई। तिरुपति और एर्नाकुलम ट्रेन भी 2-3 घंटे लेट से रवाना हुई। वहीं दादर एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा, देहरादून, इंदौर, उदयपुर इंटरसिटी, जीटी एक्सप्रेस, बंगलोेर राजधानी, गोवा एक्सप्रेस, पुणे दुरंतो आदि ट्रेन भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed