{"_id":"137-26445","slug":"New-Delhi-26445-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में एक्सपर्ट दिखाएंगे नौकरी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में एक्सपर्ट दिखाएंगे नौकरी की राह
New Delhi
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर पहल करने जा रहा है। डीयू छात्रों को न केवल नौकरी प्राप्त करने के लिए ट्रेंड करेगा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी पैदा करेगा।
दरअसल डीयू प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने से पहले बाहरी एक्सपर्ट के जरिए इंडस्ट्री में कैसे अपने को ढालना है, साक्षात्कार के दौरान कंपनी के समक्ष अपने को कैसे प्रस्तुत करना है, इन पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। एक्सपर्ट छात्रों को उनके सकारात्मक पहलुओं के साथ-साथ उनकी कमजोरियों से भी परिचित कराएंगे। एक्सपर्ट छात्रों का विश्लेषण करेंगे कि वह किस तरह की नौकरी के लायक हैं। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट इंचार्ज डॉक्टर गुलशन साहनी ने बताया कि नवंबर में प्लेसमेंट का छठा सीजन शुरू होने जा रहा है। उससे पहले प्लेसमेंट में पंजीकृत छात्रों के लिए छह नवंबर को कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में वही छात्र हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराया होगा। इस प्रोग्राम में छात्रों को ट्रेंड करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों के एक्सपर्ट को बुलाया गया है, जो कि उन्हें नौकरी प्राप्त करने की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। जॉब के लिए बॉयोडाटा कैसे तैयार करें, इंटरव्यू के लिए तैयारी कैसे करें, ग्रुप डिस्कशन के लिए कैसे तैयार होना है, इंड्रस्टी कैसे काम करती है जैसे विषयों के बारे में गहन जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि इस वर्कशाप के लिए छात्रों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होगा। एक ही दिन दो सेशन होंगे, जिसमें एक सेशन तीसरे वर्ष के छात्रों के लिए तो दूसरा सेशन पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए होगा। डीयू का मानना है कि इस तरह के प्रोग्राम से छात्र नौकरी प्राप्त करने के लिए पहले ही तैयार हो जाएंगे और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। डॉक्टर साहनी के मुताबिक इस प्रोग्राम में लगभग तीन घंटे का समय देने पर ही वह बारीकियों को सीख पाएंगे।