{"_id":"137-26430","slug":"New-Delhi-26430-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर युवती को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट का विरोध करने पर युवती को मारी गोली
New Delhi
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय युवती को गोली मार दी। गोली उसके हाथ पर लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार बदमाश युवती का बैग लेकर फरार होने में कामयाब हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर गोली चलाई।
पुलिस के अनुसार शेखर चंद सपरिवार नितिन गार्डेन में रहता है। उसकी बीस वर्षीय बेटी ममता जनकपुरी स्थित एक शो रूम में काम करती है। शनिवार रात ममता काम खत्म करने के बाद घर के लिए रवाना हुई। जनकपुरी से मेट्रो पकड़कर व द्वारका मोड़ पहुंची जहां से पैदल वह घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बैग छीनने की कोशिश की। जिसका ममता ने विरोध किया। विरोध होता देख बदमाशों ने उसके हाथ पर गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए। ममता की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।