फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एलसीडी टीवी

रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एलसीडी टीवी

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर अब यात्री ट्रेन के इंतजार में बोर नहीं होंगे। रेलवे जल्द ही यात्रियों के मनोरंजन के लिए रेलवे स्टेशन पर एलसीडी स्क्रीन लगाने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू किया जा रहा है। पहल सफल रही तो पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी एलसीडी स्क्रीन लगेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर 10 एलसीडी स्क्रीन लगाने की योजना है। दिल्ली मंडल के एडीआरएम सुधीर गर्ग ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख इस तरह की पहल की जा रही है। एलसीडी स्क्रीन लगाने की शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन से होगी। तैयारी पूरी हो गई है। इस योजना को वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी बंद
पुरानी दिल्ली स्टेशन पर एक मात्र स्वचालित सीढ़ी में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन से रोजाना करीब साढ़े तीन लाख लोग यात्रा करते हैं। स्टेशन पर तीन स्वचालित सीढ़ियां लगाने की योजना है। स्वचालित सीढ़ी पिछले एक सप्ताह से सीढ़ी खराब है।
विज्ञापन


ईएमयू में भी मिलेगी अगले स्टेशन की जानकारी
दिल्ली मेट्रो की तरह ही ईएमयू ट्रेन में यात्रियों को आने वाले स्टेशन की सूचना देने की तैयारी में रेलवे प्रशासन जुटा है। इस तरह की पहल नई दिल्ली-गाजियाबाद महिला स्पेशल ट्रेन में की गई है। आने वाले समय में सभी ईएमयू ट्रेन में इस तरह की सूचना मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महिला स्पेशल ट्रेन में प्रयोग के तौर पर सूचना दी जा रही है। जीपीएस युक्त एलईडी बोर्ड लगा है, जिसके जरिये अगले स्टेशन की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा यात्रियों को यह भी जानकारी मिलेगी कि ट्रेन कितने नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed