फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   आरएमएल में भर्ती ऊधम सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई

आरएमएल में भर्ती ऊधम सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती अपराधी ऊधम सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस की मांग पर एक सब-इंस्पेक्टर की देखरेख में कई कमांडो उसकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस के जवान भी अस्पताल में तैनात हैं। शनिवार को कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ऊधम सिंह के गर्दन में फंसी गोली को निकाल दिया। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उस पर 24 घंटे नजर रख रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेरठ के इस अपराधी पर विरोधी गैंग के सदस्यों ने गुरुवार को उस समय गोलियां बरसा दी थीं, जब उसे डासना जेल से गाजियाबाद कचहरी में पेशी के लिए लाया गया था। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऊधम सिंह की गर्दन में गोली फंसी थी। उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गाजियाबाद के एसएसपी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से अस्पताल में भर्ती ऊधम सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस के कमांडोज को उसकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। ऊधम सिंह अस्पताल के वार्ड नंबर सात में भर्ती है। दिल्ली पुलिस कड़ी चेकिंग के बाद ही किसी को वार्ड में जाने दे रही है। सुरक्षा के मद्देनजर उसके आसपास के बेड को खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed