{"_id":"137-25646","slug":"New-Delhi-25646-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी में ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी में ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू
New Delhi
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली के दूसरे ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय की शुरूआत रोहिणी में की। इससे पहले हौजखास में जुलाई में पहला ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों को बिचौलियों से राहत मिलेगी। वह समय लेकर रजिस्ट्री करा पाएंगे। कार्यालय के निर्माण में तीन करोड़ की लागत आई है, जिसे ढाई महीने में पूरा किया गया है। इस मौके पर मंडलायुक्त धर्मपाल ने बताया कि साल के अंत तक पांच और ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाएंगे। इस कार्यालय से रोहिणी सब डिविजन के अलावा कंझावला इलाके के अधिकांश हिस्से की रजिस्ट्री की जाएगी। दिसंबर तक गीता कॉलोनी, नंद नगरी, जनकपुरी, नरेला और कापसहेड़ा में यह कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन