{"_id":"137-25138","slug":"New-Delhi-25138-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों के विकास के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों के विकास के लिए मांगे सुझाव
New Delhi
Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार नियमित की गई अनधिकृत कॉलोनियों के विकास में रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की भी मदद लेगी। निवासियों से विकास योजनाएं बनाने से पहले सलाह ली जाएगी। सरकार भागीदारी बैठकों में ऐसी कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए से इलाके की गंभीर समस्याओं की सूचना लेगी और उसे दूर करने का सुझाव मांगेगी। आरडब्ल्यूए को नियमित की गई कॉलोनियों की सीमाओं की जानकारी के साथ इलाके की सूचना सीडी में उपलब्ध कराई गई है। उसे देखकर निवासियों को इलाके में जरूरी विकास और जरूरतों के बारे में सुझाव देने हैं। आरडब्ल्यूए को यह सूचना भागीदारी बैठकों में देनी होगी। पांडव नगर कांप्लेक्स आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एसबी सक्सेना ने बताया कि हमारी कॉलोनी इस सूची में शामिल है। कॉलोनी की सीमा और इलाके की सूचना सीडी में उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन