{"_id":"22562","slug":"New-Delhi-22562-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन टूटने से ट्रेन संचालन प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई लाइन टूटने से ट्रेन संचालन प्रभावित
New Delhi
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन टूटने से रविवार को करीब दर्जनभर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर ही अटकी रहीं।
निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच करीब पौने चार बजे गाजियाबाद से दिल्ली आ रही ट्रेन का पेंटाग्राफ (इंजन की छत पर लगा यंत्र) टूट गया। इसका असर ओएचई तार पर भी पड़ा। इसके कारण नई दिल्ली से मुंबई, हावड़ा और पटना जाने वाली राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के संचालन में बाधा आई। देर से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई जाने वाले यात्री आरके गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुंबई राजधानी ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही, लेकिन जानकारी देने वाला कोई नहीं था। पहले ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा किया गया, इसके दो घंटे बाद उसे दूसरे प्लेटफार्म से रवाना किया गया। पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी ट्रेन भी डेढ़-दो घंटे लेट हुई, जबकि आधा दर्जन से अधिक पैसेंजर ट्रेन रास्ते में ही रुकी रहीं। देर शाम तक रूट पर परेशानी बनी रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फॉल्ट ठीक किए जाने के समय अन्य रूट से ट्रेनें चलाई गईं। एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। पिछले बार भी शिवाजी ब्रिज से नई दिल्ली के बीच पेंटाग्राफ टूटने के कारण यात्री परेशान हुए थे।