{"_id":"7d5a98296f1fa46c16fbe9c266ef6354","slug":"54-per-cent-of-the-voting-booth-jangpura-reepoling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगपुरा के बूथ पर रीपोलिंग में 54 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगपुरा के बूथ पर रीपोलिंग में 54 फीसदी मतदान
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Dec 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगपुरा के बूथ नंबर 42 में शनिवार को करीब 54 फीसदी कुल 438 वोट पड़े।
विज्ञापन
बुधवार को हुए मतदान से इस बार 9 वोट कम पड़े। हालांकि, कामकाजी दिन होने के बाद भी मतदाताओं ने पुनर्मतदान में मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 269 पुरुषों व 169 महिलाओं की हिस्सेदारी रही।
सराय काले खां स्थित नगर निगम प्राथमिक बाल/बालिका स्कूल में सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। पहले घंटे में 81 मतदाताओं ने वोट किया जबकि दोपहर एक बजे तक 334 व शाम 3 बजे तक चार सौ से ज्यादा वोट पड़े। बूथ नंबर 42 में सराय काले खां (ग्रामीण) इलाके का मतदान केंद्र था।
विज्ञापन
इसमें कुल 813 मतदाता हैं। बुधवार को ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत हो गई थी। मशीन ठीक करने के बाद बटन दबाकर जांच की गई थी।
इस दौरान करीब 14 बार मॉक पोलिंग की गई। इसके वोट को प्रेसाइडिंग ऑफिसर क्लीयर करना भूल गए और मतदान दोबारा शुरू हो गया।
इससे चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया था। जंगपुरा सीट पर कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह, बीजेपी के पंकज जैन, आम आदमी पार्टी से महेंद्र सिंह धीर, बसपा से सुरेश गुप्ता समेत कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन