फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   15 lakh loot near oberoi hotel

ओबराय के पास सरेराह 15 लाख की लूट

Sat, 19 Oct 2013 01:33 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
15 lakh loot near oberoi hotel

नई दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में जाकिर हुसैन मार्ग पर ओबराय होटल के पास बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मारुति वैन को घेर लिया और रेस्टारेंट मालिक व कैटर्स के कर्मचारियों से 15 लाख रुपये लूट ले गए।

इस बीच वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक गोेली भी चलाई। हालांकि पुलिस गोली चलने की पुष्टि नहीं कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कमसम रेस्टारेंट का दिनभर का कैश रोजाना जंगपुरा स्थित मेन कार्यालय में जाता है।

कर्मचारी मनीष एक अन्य कर्मी के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को करीब 15 लाख रुपये लेकर जंगपुरा जा रहा था।

जाकिर हुसैन मार्ग पर ओबराय होटल के सामने स्थित फ्लाईओवर पर दो बाइकों पर चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर मारुति वैन रुकवा ली।

इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने एक गोली भी चलाई। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने हौजखास में इसी तरीके से 23 लाख रुपये लूटे थे।

दक्षिणी जिला पुलिस इस मामले को अभी सुलझा भी नहीं पाई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मेवाती गिरोह दिल्ली में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed