फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   10 CISF personnel deployed in delhi metro corona infected

दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के १० जवान कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
10 CISF personnel deployed in delhi metro corona infected
नई दिल्ली। पिछले २४ घंटे में दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के दस और जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली मेट्रो में संक्रमित जवानों की संख्या अब २१ हो गई है। जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तीन जवान पहले से संक्रमित हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह के मुताबिक लक्षण दिखने के बाद जवानों का कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें दस जवान संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवक्ता के मुताबिक देश भर में तैनात सीआईएसएफ के ४८ जवान अब तक संक्रमित हो चुके हैं। पिछले २४ घंटे में दिल्ली मेट्रा में तैनात दस, मुंबई एयरपोर्ट पर एक और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तैनात दो जवान संक्रमित हुए हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में तैनात ग्यारह और दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तीन जवान संक्रमित हो चुके हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed