फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nephew kills uncle by stabbing him in property dispute

Delhi News: संपत्ति विवाद मेंं भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर की हत्या

Mon, 25 Dec 2023 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Nephew kills uncle by stabbing him in property dispute
घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में संपत्ति बेचने को लेकर विवाद में भतीजे ने चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक संपत्ति को बेचना चाहते थे जबकि भतीजा इसका विरोध करता था। इस बात को लेकर अकसर उनके बीच झगड़ा होता था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान बशीर आजम (39) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नांगलोई के मस्जिद कैंप नंबर दो स्थित एक मकान में एक शख्स की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंची। सीढ़ियों के पास एक शख्स खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट में चाकू के तीन घाव थे और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में मृतक की शिनाख्त कबीर आजम (54) के रूप में हुई। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। वह पेशे से ऑटो चालक थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना से पहले कबीर का अपने भतीजे बशीर से झगड़ा हुआ था। घटना के बाद लोगों ने उसे तेजी से भागते हुए देखा था। पुलिस को पता चला कि बशीर अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ मकान के भूतल पर रहता था और मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। छानबीन में पता चला कि बशीर का पूरा परिवार घर से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त थाना प्रभारी नानग राम मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी आधार पर पुलिस ने 25 दिसंबर को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बशीर ने बताया कि उसके चाचा संपत्ति को बेचना चाहते थे। जबकि उसका परिवार इस पक्ष में नहीं था। इस बात को लेकर झगड़ा होता था। घटना वाली शाम उसका इसी बात पर चाचा से विवाद हो गया था। उसने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed