{"_id":"61bb91c781826851c6509d18","slug":"natwarlal-arrested-in-fraud-ashram-news-noi621746529","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 12वीं पास ‘नटवरलाल’ ने कई बैंकों को पहुंचाया लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 12वीं पास ‘नटवरलाल’ ने कई बैंकों को पहुंचाया लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। महज 12वीं पास एक युवक एटीएम से छेड़छाड़ कर कई राष्ट्रीय बैंकों को लाखों का नुकसान पहुंचा रहा था। दरअसल युवक एटीएम से इस तरह कैैश निकालता था कि रुपये भी निकल जाते थे और मशीन में खराबी आ जाती थी। इसके बाद युवक बैंक शाखा को भी शिकायत देकर बैंक से रुपये ले लेता था। पुलिस ने नूंह (हरियाणा) निवासी अजहरुद्दीन को 11 दिसंबर को गिरफ्तार कर 17 एटीएम कार्ड और निकाले गए 8000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि अब तक कितने बैंकों से कितनी रकम ठगी है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि चांदनी चौक के एक राष्ट्रीय बैंक की तरफ से एटीएम से छेड़छाड़ कर करीब 4.30 लाख की ठगी करने की शिकायत दी गई थी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि एक युवक एटीएम खराब कर रुपये निकाल रहा है। इसके बाद बैंक से शिकायत कर दोबारा रुपये भी ले रहा है। जांच के दौरान ताजा मामले में पुलिस को छह दिसंबर को एक घटना का पता चला। पता चला कि युवक ने मशीन खराब कर दोबारा रुपये लेने के लिए ब्रांच में शिकायत की है। सीसीटीवी के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने एटीएम बूथ के गार्ड को युवक की तस्वीर दे दी। 11 दिसंबर को युवक दोबारा उसी एटीएम बूथ में पहुंचा। इस पर गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एटीएम में हाथ डालकर कैश 15 सेकेंड तक अंदर रोक लेता था
आरोपी अजहरुद्दीन ने बताया कि नूंह में एटीएम से कैश निकालने के दौरान ठगी करना साधारण बात है। आरोपी ने बताया कि जिस बैंक में उसका खाता होता था, उस बैंक के अलावा दूसरे एटीएम से कैश निकालने जाता था। रुपये निकालने के दौरान कैश ट्रे में हाथ डालकर कैश को 10 से 15 सेकेंड तक अंदर ही रोक लेता था। इसकी वजह से मशीन खराबी दिखा देती थी और मशीन से कैश निकाल लेता था। इसके बाद बैंक को शिकायत दे देता था कि उसके खाते से रकम कट गई, लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकला। शिकायत पर बैंक ग्राहक को रुपये दे देता था।