फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Music and dance center in JNU soon

जेएनयू में म्यूजिक और डांस सेंटर जल्द, पढ़ाई संग शोध कार्य

Sun, 09 Jun 2019 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Music and dance center in JNU soon
जेएनयू में म्यूजिक और डांस सेंटर जल्द, पढ़ाई संग शोध कार्य
विज्ञापन

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने छात्रों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने के मकसद से म्यूजिक और डांस सेंटर खोलने की योजना तैयार की है। इसमें छात्र म्यूजिक और डांस पर शोध भी कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय अब छात्रों को रोजगार लेने की बजाय रोजगार देने के मकसद से स्टार्टअप योजना को बढ़ावा देने जा रहा है। इसमें स्टार्टअप शुरू करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि जल्द ही कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। छात्रों को स्वामी विवेकानंद पर शोध का भी मौका मिलेगा। इससे पहले विश्वविद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा भी लगी हुई है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, जेएनयू अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है। इसी के तहत अब यूनिवर्सिटी जल्द एक नया सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है, ताकि छात्रों को भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से रूबरू करवाया जा सके। जेएनयू का कहना है कि भारत विविधताओं का देश है, म्यूजिक और डांस ऐसी भावना है, जो कि देशवासियों में दूरियों को कम करती है। म्यूजिक और डांस सेंटर के माध्यम से पढ़ाई के अलावा रिसर्च करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, जेएनयू में इंजीनियरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे कोर्सेज भी शुरू किए गए। हालांकि आगामी दिनों में आठ से दस स्टार्टअप कंपनियां भी शुरू करने की योजना है। इसके माध्यम से छात्रों को रोजगार लेने की बजाय देने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सत्र से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स
जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन डिग्री व सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई शुरू करने के लिए सेंटर का निर्माण हो चुका है। सबसे पहले ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके बाद डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed