{"_id":"64ef67100fdfd4383d0fbf56","slug":"murder-took-place-while-trying-to-intervene-three-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-23242-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बीचबचाव कराने के दौरान हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बीचबचाव कराने के दौरान हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: खबर गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर, यूपी के लिए भी उपयोगी हो सकती है
राजघाट के पास युवक की गला रेतकर हत्या का मामला
मुख्य आरोपी गाजियाबाद में चलाता है नशा मुक्ति केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजघाट के नजदीक सोमवार देर रात युवक को चाकू मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा है। जिनकी पहचान गांव करहेड़ा, मोहन नगर, निवासी सत्येंद्र चौहान उर्फ भोलू, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर निवासी रवि गोस्वामी और नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी तरेश शालीवान के रूप में हुई है। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि सोमवार आधी रात को राजघाट के पास कार सवार लड़कों ने सोनू उर्फ गुन्नू नामक युवक को चाकू मार दिया था। उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। वारदात के समय सोनू के दो दोस्त कन्हैया और साहिल मिले। पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज किया। कन्हैया ने बताया कि वारदात के समय तीनों एक ही स्कूटी पर थे। इस बीच राजघाट के नजदीक उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी वाला ओला कैब चालक से झगड़ा कर रहा था। तीनों ने उनका बीचबचाव कराने का प्रयास किया। स्कॉर्पियो चालक जो अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मौजूद था, उसने चाकू निकालकर सोनू के गले पर वार कर दिया। हमले के बाद कन्हैया और साहिल डरकर वहां से भाग गए। बाद में सोनू को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद कार के नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान की। कार के नंबर के आधार पर पुलिस चालक सत्येंद्र चौहान उर्फ भोलू के पास पहुंची। उसने हत्या की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस ने रवि और तरेश को भी गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र गाजियाबाद में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। रवि उसके नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है जबकि तरेश खुद नशा मुक्ति केंद्र में रहता है।