फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder of young man after calling him from Rae Bareli to Delhi

रायबरेली के ध्यानार्थ : रायबरेली से दिल्ली बुलाकर युवक की हत्या

Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Murder of young man after calling him from Rae Bareli to Delhi
प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो भेजने से नाराज था युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो भेजने से नाराज युवक ने दोस्त को रायबरेली से दिल्ली बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव भेमगंज, रायबरेली, यूपी निवासी आशीष (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी जांच कर घटना के 24 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव धनेरी, पूर्वी रामपुर, यूपी निवासी सुरेश गंगवार (25) के रूप में हुई है। 9 अप्रैल को पुलिस को द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक का गला रेता हुआ था और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। उसके पास से मिले कागजात से पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह की देखरेख में वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। साथ ही तकनीकी निगरानी रखकर संदिग्ध सुरेश गंगवार को पकड़ा। उसने आशीष कुमार की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया, जिसके जरिये उसने आशीष को रायबरेली से दिल्ली बुलाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि आशीष उसका करीबी दोस्त था। दोनों असम में स्काईलार्क इंफ्राटेक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। वहां पर संजना (बदला हुआ नाम) नाम की युवती आशीष की प्रेमिका थी, जिससे वह फोन पर बात करता था। संजना कभी कभार उसके मोबाइल पर भी फोन कर देती थी, जिससे उसकी संजना से नजदीकी बढ़ गई। हाल ही में आशीष ने सुरेश को उसकी प्रेमिका के कुछ आपत्तिजनक फोटो भेजे और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। सुरेश ने आशीष की हत्या की योजना बनाई। उसने उसे दिल्ली में सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड लगाने में ज्यादा कमाई का लालच देकर बुलाया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed