फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother and son robbery arrested after encounter

मां-बेटे को लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mother and son robbery arrested after encounter
नई दिल्ली। शाहदरा के बलबीर नगर में 23 मार्च को मां-बेटे को पिस्टल दिखाकर सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सीमापुरी में मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगने के बाद बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने बदमाश लोनी (गाजियाबाद) निवासी एहसान उर्फ चाचा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखे और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस एहसान के दूसरे साथी दानिश की तलाश कर रही है। मां-बेटे से चेन लूटने की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी। बदमाश एहसान 39 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर साथिया सुंदरम ने बताया कि 23 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने बलबीर नगर की गली नंबर-1 निवासी अर्चित भाटी और उसकी मां कृष्णा भाटी से सोने की चेन लूट ली थी। वारदात के समय अर्चित सुबह जिम से घर के सामने अपनी बुलेट बाइक खड़ी कर रहा था। उसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक अर्चित पर धावा बोलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे चेन लूट ली। शोर मचाने पर घर से अर्चित की मां कृष्णा बाहर निकली तो बदमाशों ने उनसे भी चेन लूट ली। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बाइक का नंबर पता चला। इस दौरान सोमवार रात को स्पेशल स्टाफ की टीम सीमापुरी में गश्त पर थी।
विज्ञापन

रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश एहसान अपने किसी साथी से मिलने सीमापुरी आने वाला है। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम ने एहसान को इलाके में घेर लिया। बाइक सवार एहसान ने पुलिस की टीम को देखते ही पिस्टल निकालकर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस बीच बीच पुलिस की ओर से चलाई गई पांच गालियों में से एक एहसान की टांग में लगी। उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसके साथ दानिश नामक बदमाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed