फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 20 thousand consumers took advantage of the LPSC waiver scheme of the Water Board.

Delhi News: जल बोर्ड की एलपीएससी माफी योजना का 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

Fri, 31 Oct 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
More than 20 thousand consumers took advantage of the LPSC waiver scheme of the Water Board.
दिल्ली में लगभग 29 लाख पंजीकृत जल उपभोक्ता हैं, जिनमें से 15 लाख से अधिक के खातों पर बकाया राशि है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जलबोर्ड की लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) माफी योजना का अब तक 20,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है, जिससे करीब 96 करोड़ रुपये की छूट दी जा चुकी है। योजना शुरू होने के बाद से 32.79 करोड़ रुपये की वास्तविक वसूली भी की जा चुकी है।

दिल्ली में लगभग 29 लाख पंजीकृत जल उपभोक्ता हैं, जिनमें से 15 लाख से अधिक के खातों पर बकाया राशि है। कुल 16,100 करोड़ रुपये के बकाए में 5,100 करोड़ रुपये मूल राशि है और 11,000 करोड़ रुपये लेट पेमेंट सरचार्ज के रूप में हैं। नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को केवल मूल राशि चुकानी है, जबकि सरचार्ज को पूरी तरह माफ किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अब आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को सरचार्ज-मुक्त संशोधित बिल प्राप्त होंगे, तब वसूली और तेज होगी। जल बोर्ड जल्द ही विशेष मार्केटिंग और जनसंपर्क टीम तैनात करेगा जो शहरभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। योजना के प्रचार के लिए डीटीसी बसों, मेट्रो, एफएम रेडियो, अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन चलाए जाएंगे। साथ ही आरडब्ल्यूए और स्थानीय समुदायों के सहयोग से भी अभियान शुरू होगा। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह केवल वित्तीय सुधार नहीं, बल्कि जवाबदेही और स्वच्छ यमुना की दिशा में एक ठोस कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed