फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR Monsoon 2024 Expected Date IMD Report Haryana, and Punjab Rain Alert in UP Uttarakhand News in Hindi

UP Monsoon 2024 : आगे बढ़ा मानसून...27-28 तक दिल्ली पहुंचने की आस, यूपी-उत्तराखंड में कल से तेज बारिश के आसार

Sun, 23 Jun 2024 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 03:41 AM IST
सार

Monsoon in UP 2024 : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून के अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Monsoon 2024 Expected Date IMD Report Haryana, and Punjab Rain Alert in UP Uttarakhand News in Hindi
इस साल अच्छे मानसून की उम्मीद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक बिना किसी बड़ी बाधा के आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में मानसून पहुंच गया है और इन राज्यों में उसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के शेष भाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून के पहुंच जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार से मानसून से पहले भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून अपनी उत्तरी सीमा की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है। अगले 5-6 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून के अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उपहिमालयी प. बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल : 26 से बारिश का अनुमान
हिमाचल में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है।

लाहौल-स्पीति में बारिश, रोहतांग में फाहे
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के निचले इलाके में शनिवार को भी बारिश हुई है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में फाहे गिरने से ठंड पड़ गई है। कुल्लू में तीसरे दिन भी बारिश नहीं हुई है। आसमान में बादल के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।

उत्तर भारत में अभी लू का अलर्ट
आसमान में बादल छाए रहने से दिल्ली-एनसीआर को शनिवार को भी तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी दो दिनों तक प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 


आईएमडी के मुताबिक, 25 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में 24 और 25 जून को लू चल सकती है। उसके बाद जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed