फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Monkey entered IGI airport, created ruckus in premium lounge for one hour in delhi

फजीहत: आईजीआई एयरपोर्ट में घुसा बंदर, एक घंटे तक प्रीमियम लाउंज में मचाया उत्पात, वीडिया वायरल

Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Oct 2021 11:24 PM IST
सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में एक बंदर घुस गया।एयरपोर्ट टर्मिनल तीन पर बंदर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर प्रीमियम लाउंज में पहुंच गया। बंदर ने प्रीमियम लाउंज में जमकर उत्पात मचाया। 

विज्ञापन
Monkey entered IGI airport, created ruckus in premium lounge for one hour in delhi
आईजीआई एयरपोर्ट में घुसा बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व के अत्याधुनिक एयरपोर्ट में शुमार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की फजीहत जारी है। बीते दिनों बारिश का पानी एयरपोर्ट के अंदर पहुंचने के बाद अब यहां एक बंदर ने घुसकर धमाचौकड़ी की है। 
विज्ञापन


घटना एयरपोर्ट टर्मिनल तीन की है जहां बंदर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर प्रीमियम लाउंज में पहुंच गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, वन्यजीव विभाग ने एक घंटे बाद बंदर को पकड़ को लिया है।
विज्ञापन


 वायरल हो रहे वीडियों में बंदर फूड कोर्ट के काउंटर पर पहुंच जूस समेत अन्य व्यंजनों का स्वाद लेते हुए दिख रहा है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवान अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। साथ ही घटना की जानकारी वन्यजीव विभाग को भी दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने अफरा-तफरी के माहौल से बचने के लिए बंदर को आराम से परिसर  से बाहर किया, जिसके बाद वन्यजीव विभाग ने मौके से बंदर को पकड़ लिया। हालांकि, पूरी घटना के बीच बंदर ने किसी भी यात्री व कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचाया है और न ही इसका असर विमानों के संचालन पर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed