{"_id":"5f25b2d58ebc3e63c920a4c5","slug":"mona-gangster-arrested-ashram-news-noi527224214","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के सोना-मोना गैंग का सरगना मोना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के सोना-मोना गैंग का सरगना मोना गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुलंदशहर यूपी में सक्रिय सोना मोना गैंग के सरगना मोना को शाहीन बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है। पुलिस के मुताबिक वह लूटपाट करने की नीयत से इलाके में घूम रहा था।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान रियान मुस्तफा उर्फ मोना के रूप में हुई है। संदिग्ध रूप से घूमते रियान को पुलिस ने शुक्रवार रात कब्रिस्तान के पास से पकड़ा। पूछताछ में रियान ने बताया कि माता पिता की मौत के बाद उसके जीजा अजीम कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगा। कर्ज उसके पिता ने लिया था। इस बात को लेकर अकसर झगड़ा होता था।
अजीम ने रियान की पत्नी की हत्या कर दी और उस पर ही झूठा मामला दर्ज करवा दिया। हालांकि बाद में सच्चाई सामने आई और अजीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रियान के भाई पर 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। कमाई का कोई साधन नहीं होने की वजह से रियान ने भाई से हाथ मिला लिया और सोनू मोनू गैंग बनाकर लूटपाट, उगाही और हत्या का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस का दबाव बढ़ने और भाई की गिरफ्तारी के बाद रियान दिल्ली आ गया और सराय जुलैना की एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करने लगा। वर्ष 2019 में बार में मिली एक लड़की से उसने शादी कर ली। एनआरसी और सीएए के विरोध के दौरान उसकी नौकरी छूट गई और फिर लॉकडाउन के बाद उसने लूटपाट की योजना बनाई। शाहीन बाग में उसने रेकी भी की लेकिन वारदात से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।