{"_id":"5f9af8a58ebc3e7502493bbc","slug":"mishra-will-go-jail-if-not-apologise-on-social-media-ashram-news-noi545440723","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर माफी नहीं मांगेंगे तो कपिल मिश्रा को जेल भिजवाएंगे: सौरभ भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर माफी नहीं मांगेंगे तो कपिल मिश्रा को जेल भिजवाएंगे: सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर माफी न मांगने पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा को जेल भिजवाने की बात दोहराई है। आप का कहना है कि अगर कपिल मिश्रा सोशल मीडिया पर माफी नहीं मांगते तो उन्हें जेल भिजवाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कोर्ट में कपिल मिश्रा के माफी मांगने से यह साफ होता है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ था। कपिल मिश्रा ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल के जरिये भी माफी मांगने का आश्वासन दिया है। अगर वे सोशल मीडिया पर माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें जेल भिजवाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा का आरोप राजनीति से प्रेरित था। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी। माफीनामा इस सचाई को साबित करता है कि उनके पास ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं था। उन्होंने राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
जैन ने कहा कि वर्ष 2017 में जब कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री मंडल से निकाला, तो उसके बाद उन्होंने बहुत ही भद्दे और घटिया आरोप लगाये। नकदी के रूप में दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेते देखने की बात कही थी। इन आपत्तिजनक और घिनौने आरोपों की वजह से मैं बुरी तरह आहत हुआ था। गहरा सदमा पहुंचा था।
मीडिया को दिए गए बयान का एक वीडियो जारी करते हुए आप ने बताया कि कपिल मिश्रा ने उस समय तीन बातें कही थीं कि न में कभी आम आदमी पार्टी छोड़ूंगा, न कभी भाजपा में जाऊंगा और न ही यह लोग मुझे कभी आम आदमी पार्टी से निकाल सकते हैं। हालांकि इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस समय कपिल मिश्रा ने यह झूठे आरोप लगाए, उस समय सभी प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों ने यह खबर बढ़-चढ़ कर दिखाई, सभी चैनलों पर कपिल मिश्रा के आधे आधे घंटे के प्रोग्राम चलाए गए। जिसके कारण से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मान की बहुत हानि हुई। कपिल मिश्रा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है, कोर्ट के सामने कपिल मिश्रा ने माफी मांगी है। चैनल इस खबर को भी उतना ही महत्व दें।