{"_id":"61363f2533071e564d514556","slug":"miscreants-robbed-sub-inspector-attacked-head-with-a-brick-for-protesting-was-returning-home-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने लूटा, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने लूटा, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Sep 2021 09:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:47 PM IST
सार
पीड़ित सब इंस्पेक्टर की पहचान मुनिरका निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। वह बिंदापुर थाने में तैनात है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद कुणाल अपनी बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत विहार इलाके में ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर के सिर पर ईंट मारा और मारपीट कर उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित सब इंस्पेक्टर की पहचान मुनिरका निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। वह बिंदापुर थाने में तैनात है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद कुणाल अपनी बाइक से घर जा रहा था। कुणाल के मुताबिक मलाई मंदिर के पास वह लालबत्ती पर अपनी बाइक रोकी।
विज्ञापन
इसी दौरान गलत दिशा से बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके हेलमेट पर ईंट से मारा और मारपीट कर उसकी डिग्गी से पर्स निकाल लिया। इसके बाद पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में 40 हजार रुपये नकद के अलावा कई जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन