{"_id":"62a958de149cd97cab700e0e","slug":"miscreants-looted-cash-unit-of-hdfc-bank-atm-near-satya-niketan-south-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लूटे कैश, बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लूटे कैश, बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 15 Jun 2022 09:28 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:28 AM IST
सार
एटीएम मशीन को कुछ लोग काटने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एटीएम में आग लग गई। इसके कुछ देर बाद पता चला कि एचडीएफसी बैंक के एटीएम की कैश यूनिट को गैस कटर का इस्तेमाल करके लूट लिया गया है।
विज्ञापन
एटीएम
विस्तार
दिल्ली के साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में सोमवार देर रात 3:30 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता ने बताया कि सत्य निकेतन के पास वाले एटीएम मशीन को कुछ लोग काटने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एटीएम में आग लग गई। इसके कुछ देर बाद पता चला कि एचडीएफसी बैंक के एटीएम की कैश यूनिट को गैस कटर का इस्तेमाल करके लूट लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वहां से कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं जिनकी मदद से घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi | A PCR call was received in PS South Campus at 3:30am that some persons were trying to cut the ATM machine near Satya Niketan and the ATM had caught fire. Later it was revealed that a CASH unit inside the HDFC Bank ATM has been robbed using a gas cutter: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 15, 2022
विज्ञापन