{"_id":"606985f6e7864b493b787c02","slug":"miscreants-attacks-hauj-khas-restaurant-and-breaks-property-beats-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हौजखास के रेस्त्रां में बवाल, बदमाशों ने डंडों और रॉड से की तोड़फोड़ व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हौजखास के रेस्त्रां में बवाल, बदमाशों ने डंडों और रॉड से की तोड़फोड़ व मारपीट
Sun, 04 Apr 2021 02:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के हौजखास स्थित एक रेस्त्रां में मचे बवाले के कारण शनिवार रात आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि 31 मार्च की देर रात हौजरानी निवासी तनवीर बार-रेस्त्रां में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर बदतमीजी कर रहा था।
विज्ञापन
समझाने के बावजूद वह नहीं माना तो कर्मचारियों ने उसे क्लब से बाहर कर दिया गया। इस बात से गुस्से में आकर वह धमकी देता हुआ वहां से चला गया। कुछ देर बाद करीब डेढ़ दर्जन लड़के हाथ में डंडा और रॉड लेकर दोबारा वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बार में मौजूद मैनेजर से लेकर अन्य कर्मचारियों व मेहमानों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बार में मौजूद लोगों को बुरी तरह से मारा और जमकर तोड़-फोड़ भी की। हमले में बार के मैनेजर को गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले की सूचना के बाद सफदरजंग एन्क्लेव थाने की पुलिस ने करीब तीन दिन बाद बार के मैनेजर मेहुल सिंह राणा के बयान पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।