फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor stabbed to death in sports dispute in delhi

खौफनाक: गिल्ली डंडा खेलने के विवाद में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, एक घायल की हालत नाजुक

Thu, 17 Mar 2022 10:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Mar 2022 10:31 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात समाने आई है। गिल्ली डंडा खेलने के विवाद में नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। दो नाबालिग घायल भी हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने  तीन आारोपियों को पकड़ लिया है, इनमें से दो नाबालिग हैं।

विज्ञापन
Minor stabbed to death in sports dispute in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में गिल्ली डंडा खेलने को लेकर विवाद में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो नाबालिग धायल हो गए। घायल एक नाबालिग को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जिसमें दो नाबालिग है। 
विज्ञापन


मृत नाबालिग की शिनाख्त मॉडल टाउन निवासी अमन(17) के रूप में हुई है। गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान गुड़मंडी निवासी नरेश के रूप में हुई। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सिगरेट वाला पार्क में तीन लड़कों को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बृजेश की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


वहीं 11 साल के नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल नाबालिग से पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों पार्क में गिल्ली डंडा खेल रहे थे। इसी दौरान नरेश अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनलोगों को पार्क से जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर नरेश और उसके नाबालिग साथियों ने पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस नरेश की तलाश शुरू की और देर रात नरेश और उसके नाबालिग साथियों को पकड़ लिया। सभी झुग्गी में रहते हैं और छोटी मोटी नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed