{"_id":"5f36eecb8ebc3e6a856a3896","slug":"minor-kidnapped-gang-raped-one-arrested-ashram-news-noi529877183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Sat, 15 Aug 2020 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सरिता विहार में 13 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना बृहस्पतिवार रात की है। शौच के बाद लौटती छात्रा का दो युवकों ने अपहरण किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी विकास को शुुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ मदनपुर खादर में रहती है और सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 13 अगस्त की रात सवा 11 बजे वह झुग्गियों में बने सार्वजनिक शौचालय से लौट रही थी, तभी विकास नाम के युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता को पकड़ लिया और उठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता को जंगल में छोड़कर भाग गए। उधर, काफी देर तक बेटी के घर नहीं आने पर पिता ने उसकी तलाश की, तो वह जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में घायल अवस्था में मिली।
विज्ञापन
बेटी ने पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर उसका मेडिकल कराया।
दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विकास को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी विकास और पीड़िता के परिवार की पुरानी रंजिश की भी जांच कर रही है।