Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minister mansukh mandaviya flags off the 20th edition of vedanta delhi half marathon 2025

दिल्ली हाफ मैराथन 2025: 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के साथ दौड़ी राजधानी, फिट इंडिया संदेश हुआ मजबूत

Sun, 12 Oct 2025 11:14 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:14 AM IST
सार


दिल्ली हाफ मैराथन 2025 में 40 हजार से अधिक लोग भाग ले रहे हैं, जिनमें 10,000 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 के 20वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन
minister mansukh mandaviya flags off the 20th edition of vedanta delhi half marathon 2025
केंद्रीय मंत्री ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 के 20वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, जो 2005 में शुरू हुई थी, अब 20 वर्ष पूरे कर चुकी है। लोगों में इसका बहुत उत्साह है, मैं तीसरी बार इसमें भाग ले रहा हूं। यहां का माहौल वाकई बहुत सुंदर है। इसमें 40,000 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं, जिनमें 10,000 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। यह एक बेहद सकारात्मक पहलू है। यह इस बात का संदेश देता है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘फिट इंडिया’ आह्वान के कारण आज लोग खेलों में अधिक से अधिक भाग लेना और फिट रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed