{"_id":"64e9db5744e5d1730601d295","slug":"minister-atishi-wrote-a-letter-to-chief-secretary-seeking-reply-on-matter-of-minor-sexual-harassment-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: यौन उत्पीड़न मामले पर मंत्री आतिशी सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट; बताएं शिकायतें कब-कब मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यौन उत्पीड़न मामले पर मंत्री आतिशी सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट; बताएं शिकायतें कब-कब मिलीं
Sat, 26 Aug 2023 09:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:38 PM IST
सार
मंत्री आतिशी ने शनिवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है और पूछा कि नाबालिग से बलात्कार और उसे गर्भवती करने के आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों के बाद भी काम करने की इजाजत कैसे मिली।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री आतिशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यौन उत्पीड़न मामले पर मंत्री आतिशी सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट; यौन उत्पीड़न की कई शिकायतों की जानकारी मिलने पर नाराजगी
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से किशोरी से दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के आरोपी अधिकारी पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर कई सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब आरोपी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें थीं तो उसे महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने की अनुमति किसने दी।
विज्ञापन
आतिशी ने रिपोर्ट में मुख्य सचिव से यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ, शिकायतों को देखने वाले अधिकारियों और आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में जवाब मांगा है। उन्होंने 28 अगस्त शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आतिशी ने कहा कि समय पर कार्रवाई न करने से ऐसे गलत काम करने वालों को बढ़ावा मिलता है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में थीं तो यह बहुत गंभीर है।
विज्ञापन
आतिशी ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे अपनी रिपोर्ट में बताएं कि उत्पीड़न की शिकायतें कब-कब प्राप्त हुईं। वह अधिकारी कौन था जिसने इन शिकायतों को निपटाया। यदि यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो ऐसी गंभीर शिकायतों को संभालने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में सरकारी तंत्र की ओर से उदासीनता का स्तर वास्तव में चौंकाने वाला है। सवाल उठता है कि ऐसी और कितनी घटनाएं हो सकती हैं, जो कभी सामने ही नहीं आई हैं।